13 Creative Baby Names For Girls: होली खुशियों और रंगों और सौहार्द का त्योहार और अगर इस शुभ दिन पर आपके घर बेटी का जन्म हो, तो खुशी कई गुना बढ़ जाती है। माता पिता सोचते हैं कि अगर बेटी का जन्म होली पर हुआ है, तो फिर उसे इस त्योहार से ही जुड़ा कोई नाम देना चाहिए। ऐसे में आप होली त्योहार के आधार यानि की रंगों पर आधारित नामों को अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
Baby Girl Name List
- अंबर : पीले नारंगी रंग को अंबर भी कहते हैं। आप अपनी बेबी को अंबर नाम दे सकते हैं। हिन्दी मे आसमान को भी अंबर कहते हैं।
- चैरी : अपनी बेटी को निक नेम के तौर पर आप चैरी नाम दे सकते हैं। चैरी लाल रंग का एक मीठा फल होता है। यह फल अपने स्वाद से ज्यादा अपने खूबसूरत रंग के लिए जाना जाता है।
- अलानी : अगर आपकी बेटी का नाम ‘अ’ अक्षर से रखना है, तो आप उसे अलानी नाम दे सकते हैं। अलानी संतरी रंग को कहते हैं।
- ऐश : ग्रे रंग को ऐश कहते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को भी ऐश कहा जाता है। बेटी के लिए निक नेम ढूंढ रहे हैं, तो आप ऐश नाम चुन सकते हैं।
- अजुल : नीले रंग को अजुल भी कहते हैं। आप अपनी बेटी को रंगों से जुड़ा यह प्यारा-सा नाम दे सकते हैं।
ब्लेन
यदि आप अपने बेबी के लिए इंग्लिश नाम देख रहे हैं, तो ब्लेन नाम चुन सकते हैं। खूबसूरत पीले रंग को ब्लेन भी कहते हैं। इस नाम की उत्पत्ति गैलिन भाषा से हुई है।
Pic. Credits : pexels
केरिस
चैरी फल को ही फ्रेंच में केरिस कहा जाता है। जैसा कि हमने पहले भी बताया कि यह फल अपने रंग के लिए जाना जाता है। अगर आपको फलों और रंगों, दोनों से ही प्यार है तो केरिस शब्द आपको पसंद आ सकता है।
Pic. Credits : unsplash
क्लोरिस
ग्रीक में क्लोरिस का मतलब होता है हरा रंग । एक्ट्रेस क्लोरिस लीचमैन का नाम शायद आपने सुना होगा। आप अपनी बेटी को क्लोरिस नाम दे सकते हैं।
Pic. Credits : pexels
क्लेमेंटिन
यदि आपकी बेटी का नाम ‘क’ अक्षर से रखना है, तो आप उसे क्लेमेंटिन नाम दे सकते हैं। फ्रेंच और लैटिन भाषा में क्लेमेंटिन का मतलब संतरी रंग या संतरा फल होता है।
Pic. Credits : pexels
फिओना
यह एक अंग्रेजी और मॉडर्न नाम है। अगर आप कोई यूनीक नाम ढूंढ रहे हैं, तो फिओना नाम चुन सकते हैं। यह गैलिक भाषा से आया शब्द है और इसका मतलब होता है सफेद या गोरा।
Pic. Credits : pexels
हेजल
ये नाम तो आपने जरूर सुना होगा। हेजल नाम का संबंध भूरे से हरे रंग से होता है। हेजल नट के पेड़ से भी इस नाम का संबंध है। युवराज सिंह की पत्नी का नाम भी हेजल कीच है।
Pic. Credits : unsplash
कैली
अगर आप बेटी के लिए इंग्लिश नाम ढूंढ रहे हैं तो आपको कैली नाम पसंद आ सकता है। कैली नाम का संबंध चमकीले हरे रंग में पीले रंग से है। मॉडर्न नाम देख रहे लोगों को कैली नाम अच्छा लग सकता है।
Pic. Credits : istock
शैरी
ये भी बहुत ही प्यारा नाम है। इस नाम का संबंध इंग्लिश और स्पैनिश भाषा से है। वाइन जैसे लाल रंग को शैरी कहते हैं।
Pic. Credits : unsplash