सामान्य तौर पर लोग अपने बच्चों के लिए सबसे अच्छा नाम चुनने को लेकर परेशान रहते हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि वो अपने बच्चे को क्या नाम दें जो सबसे हटके और प्यारा हो। अगर आपको लगता है कि सिर्फ आम लोग ही बच्चे के लिए परफेक्ट नाम ढूंढने को लेकर परेशान रहते हैं तो आप गलत हैं। इस काम में सिलेब्रिटीज और क्रिकेड खिलाड़ी भी बहुत दिमाग लगाते हैं। हाल ही के दिनों में जिन भी क्रिकेटर्स के घर बच्चा हुआ है, उन्होंने अपने बेबी को काफी यूनीक नाम दिया है। इस लिस्ट में युसूफ पठान का नाम भी आता है। उनका बेटा हाल ही में नहीं हुआ है लेकिन युसूफ ने अपने बेटे को बड़ा ही प्यारा नाम दिया है।
युसूफ पठान के बेटे का नाम

युसूफ के साल 2014 में बेटा हुआ था जिसका उन्होंने अयान नाम रखा था। अयान नाम को हिंदू और मुस्लिम, दोनों तरह के नामों में पसंद किया जाता है। अयान नाम का मतलब होता है ईश्वर का आशीर्वाद या तोहफा।
आप भी अपने बेटे के लिए आगे दी गई लिस्ट में से कोई नाम चुन सकते हैं।
फोटो साभार : Facebook
उकेश

यदि आप अपने बेटे के लिए कोई यूनीक नाम देख रहे हैं, तो उकेश नाम को चुन सकते हैं। उकेश नाम का अर्थ भगवान का उपहार होता है।
जुबैद

बेबी बॉय का यह नाम मुस्लिम नामों की लिस्ट में आता है। जुबैद नाम का मतलब भी ईश्वर का तोहफा होता है। आप अपने बेटे के लिए जुबैद नाम को चुन सकते हैं।
शौनित

अगर आपके बेटे का नाम ‘श’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे शौनित नाम दे सकते हैं। शौनित नाम का मतलब होता है ईश्वर का प्यारा तोहफा।
रेयान

ये नाम ही नहीं बल्कि इसका मतलब भी बहुत प्यारा है। ईश्वर के तोहफे और नन्हे राजकुमार को रेयान कहते हैं। भगवान विष्णु को भी रेयान के नाम से जाना जाता है।
मेहरांश

बेटे के लिए कोई यूनीक नाम देख रहे हैं, तो मेहरांश नाम आपको पसंद आ सकता है। मेहरांश नाम का मतलब होता है ईश्वर का तोहफा।
फोटो साभार : pexels
देवर्श

यह भी बहुत प्यारा नाम है और देवर्श नाम का अर्थ होता है भगवान का दिया उपहार। इस नाम को लोग बहुत पसंद करते हैं।
फोटो साभार : unsplash