Friday, April 25, 2025
HomeLife Styleइन देशों का वीजा प्राप्त करना है बेहद मुश्किल, कभी हो जाती...

इन देशों का वीजा प्राप्त करना है बेहद मुश्किल, कभी हो जाती है फॉर्म भरने की दिक्क्त तो कभी नहीं मिलती एंट्री

अपने देश से बाहर किसी अन्य देश में घूमने के लिए या किसी दूसरे काम से जब हमें वहां 10 से 15 दिन रुकना पड़ता है, तो सबसे बड़ी समस्या जो हमारे सामने आती है, वह है वीजा प्राप्त करना। विश्व में कई देश ऐसे हैं, जहां के लिए वीजा प्राप्त करना काफी मुश्किल है। कुछ देशों में तो वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी नहीं दी जाती, मतलब व्यक्ति को डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद रोक दिया जाता है। अगर आप भी बाहर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले उन देशों के बारे में जान लें, जहां वीजा अप्लाई करना बेहद मुश्किल भरा काम माना जाता है।

अफगानिस्तान – Afghanistan in Hindi

-afghanistan-in-hindi

अफगानिस्तान में राजनीतिक नीतियों से हर कोई वाकिफ रहता है, जिस वजह से इस देश में प्रवेश करना और भी कठिन बन गया है। साथ ही अगर आपके पास इंडोनेशिया, ईरान, ताजिकिस्तान और तुर्की जैसे देशों द्वारा जारी किया गया राजनयिक पासपोर्ट है, तो आपको यहां प्रवेश से रोक दिया जाता है।

(फोटो साभार : pixabay.com)

(फोटो साभार : Economic Times)

रूस – Russia in Hindi

-russia-in-hindi

रूस एक ऐसा देश है जहां हर कोई जाना चाहता है। हालांकि, अगर आप पहले से ही रुसी वीजा प्रक्रिया से गुजर चुके हैं, तो आप समझ आ गया होगा, हम इस देश की वीजा प्रक्रिया को मुश्किल क्यों बोल रहे हैं। दरअसल रूस के लिए जब वीजा फॉर्म भरा जाता है, तो वहां एक नहीं दो नहीं बल्कि 10 सवाल होते हैं, जिनका जवाब आपको देना होता है और साथ के साथ दसियों डॉक्युमेंट्स भी लगाने होते हैं। इसके अलावा वीजा अप्रूव करवाने के लिए, आपको उन सभी स्थानों को भरना होता है, जहां आप पिछले दस सालों से रहे होते हैं। ये सभी चीजें रुसी वीजा प्रक्रिया को काफी जटिल बनाते हैं।

(फोटो साभार : unsplash.com)

क्यूबा – Cuba in Hindi

-cuba-in-hindi

क्यूबा एक और देश है, जहां अमेरिकी नागरिकों के लिए वीजा प्राप्त करने में काफी मुश्किलें होती हैं। अगर आपको यहां किसी भी तरह की यात्रा की अनुमति मिल भी जाती है, तो आपको यहां एक पर्यटक गुलाबी गार्ड दिया जाएगा, जो अलग-अलग राष्ट्रीयताओं से जुड़े लोगों को जारी किए गए ग्रीन टूरिस्ट कार्ड से अलग होता है।

(फोटो साभार : pexels.com)

सोमालिया – Somalia in Hindi

-somalia-in-hindi

आपको बता दें, सोमालिया को दुनिया में घूमने के लिए सबसे खतरनाक जगहों में से एक के रूप में स्थान दिया गया है और ये चीज इसकी वीजा जटिलातों में भी देखने को मिलती है। वैसे इस देश में घूमने के लिए किसी भी पर्यटक को प्रोत्साहन नहीं दिया जाता, और अगर आप किसी भी तरह इस देश में पहुंच भी जाते हैं, तो आपकी सेफ्टी के लिए आपको सुरक्षा से जुड़ी पहले से जानकारी दे दी जाती है।

(फोटो साभार : TOI.com)

ईरान – Iran in Hindi

-iran-in-hindi

ईरान में भी वीजा अप्लाई करने वालों के लिए एक सख्त स्क्रीनिंग प्रक्रिया मौजूद है। पर्यटकों को एक ईरानी ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से वेरिफिकेशन कोड लागू करना होता है। अगर आप यूएस, यूके, कनाडा, कोलंबिया, इराक, जॉर्डन, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका से हैं, तो एयरपोर्ट पर भी वीजा स्वीकार करने से मना किया जा सकता है।

(फोटो साभार : unsplash.com)

छाद – Chad in Hindi

-chad-in-hindi

हमारी सूची में जगह बनाने वाला दूसरा देश छाद है। यहां के लिए वीजा जारी होने के लिए कोई सही समय या प्रक्रिया नहीं है। अप्लाई करने के लिए फॉर्म पत्र केवल फ्रेंच में होता है, तो भरने के लिए आपको इस भाषा की अच्छी समझ होनी जरूरी है। इसके अलावा, पासपोर्ट कूरियर के जरिए भेजा जाता है, जो कब आएगा कब नहीं ये भी पता चल पाना मुश्किल होता है।

(फोटो साभार : wikipedia)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More