हाल ही मे कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 (Femina Miss India World 2022) का खिताब जीता है। 21 वर्षीय सिनी शेट्टी वर्तमान में चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीएफए) का कोर्स पढ़ रही हैं और अब वो 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World) में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं । राजस्थान की रुबल शेखावत (Rubal Shekhawat) मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर-अप और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान (Shinata Chauhan) मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर-अप बनीं।
सिनी शेट्टी कौन हैं (who is miss india Sini shetty 2022)?
सिनी शेट्टी बेहद खूबसूरत हैं। उनकी खूबसूरती में सबसे बड़ा रोल उनकी शानदार फिटनेस का है। आप उनकी कोई भी फोटो उठाका देख सकते है, आपको पता चल जाएगा कि वो अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए कितनी मेहनत करती होंगी। स्लिम एंड ट्रिम फिगर पाना हर लड़की का सपना होता है लेकिन इसके लिए फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देना जरूरी है। आइए जानते हैं कि मिस इंडिया के मुकाम तक पहुंचने वाली हेल्दी एंड फिट सिनी शेट्टी के विषय मे ।
सिनी शेट्टी की गजब की फिटनेस का राज- डांस

सिनी शेट्टी को डांस का बहुत शौक है। वो चार साल की उम्र से ही डांस कर रही हैं। आपके उनके इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं, जहां उनके डांस करते हुए बहु सारे वीडियो हैं। वो एक प्रोफेशनल डांसर हैं और उन्होंने इसका कोर्स भी किया है। इसमें कोई शक नहीं है कि डांस हेल्दी एंड फिट रहने का सबसे मनोरंजक तरीका है, जो सिर्फ वजन कंट्रोल रखने में ही नहीं, बल्कि चिंता-तनाव को दूर करके आपको भीतर से खुश रखने में भी मदद करता है।
रोजाना योग करती हैं सिनी शेट्टी

एक रिपोर्ट के अनुसार, सिनी शेट्टी को डांस के अलावा योग करना बहुत पसंद है। जाहिर है योग करना हेल्दी एंड फिट रहने का बेहद सटीक तरीका है। रोजाना योग करने से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। आप देख सकते हैं कि तमाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए रोजाना योग करती हैं।
हमेशा हेल्दी बनाना और खाना

हेल्दी एंड फिट रहने के लिए जितना महत्वपूर्ण रोल वर्कआउट या अन्य फिजिकल एक्टिविटी का होता है, उतना ही आपकी डाइट का भी होता है। इस मामले में सिनी अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखती हैं। इंडियाटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पसंद के बारे में बात करते हुए बताया है कि उन्हें खाना बनाना भी पसंद है। जाहिर है उनके फिगर को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता है कि वो अन्हेल्दी चीजों का सेवन करती होंगी।