Thursday, June 27, 2024
HomeTop StoriesWorld Pulses day 2022 | Benefits of Eating pulses | दाल खाने...

World Pulses day 2022 | Benefits of Eating pulses | दाल खाने के अद्भुत फायदे

World Pulses Day 2022:
10 फरवरी 2022 : आज अंतरराष्ट्रीय दलहन दिवस है। हर वर्ष विश्व भर में 10 फरवरी को ‘अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस’ (World Pulses Day) के रूप मे मनाया जाता है। वर्ल्ड पल्स डे को मनाने का उद्देश्य लोगों को दालों के महत्व को समझाना और ये बताना है कि दालें पोषण और खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से कितनी महत्वपूर्ण (Important) हैं।

‘अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस’ का इतिहास और महत्व (Significance) क्या है और

अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस का इतिहास (World Pulses Day History)

अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस’ पहली बार साल 2016 में मनाया गया था, बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी को विश्व दाल दिवस या अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस’ के रूप में मनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। तब से इस दिन को ‘अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस’ (World Pulses Day) के रूप में मनाया जा रहा है।

दाल का हमारे जीवन मे क्या महत्व है और यह हमारे स्वास्थ के लिए क्यों जरूरी है | World pulses day

हेल्दी लाइफस्टाइल (स्वस्थ दिनचर्या ) के लिए सबसे आवश्यक चीज है संतुलित आहार | पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना हर किसी के लिए आज के समय मे बेहद जरूरी है। विशेष कर खाने मे प्रोटीन रिच चीजों को शामिल करना फिटनेस का सीक्रेट माना जाता है। जब हम प्रोटीन रिच (Protein Rich Diet) चीजों की बात करते हैं, तो दाल (Pulses) का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। दाल सामान्य तौर पर हर किसी के डाइट का हिस्सा होती है।
हर रोज दाल का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद (Benefits) होता है। दाल को विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होने के अलावा हल्के भोजन की श्रेणी में भी रखा जाता है, जो कि आसानी से पचने वाला होता है। वहीं दाल फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से युक्त होने के साथ-साथ दाल फैट फ्री भी होती है। तो आइए जानते हैं कि विशेषज्ञों के अनुसार दाल को खाने में शामिल क्यों करना चाहिए और ये सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है।

दाल खाने के विशेष फायदे (Benefits of Eating Pulses)

दाल के सेवन से दिल रहेगा दुरुस्त

दाल का सेवन करना दिल की सेहत के लिए काफी सेहतमंद माना जाता है। शरीर में फोलेट होमोसिस्टाइन नामक एक प्रोटीन पाया जाता है। जानकारों के मुताबिक इस प्रोटीन की मात्रा बढ़ने के कारण बल्ड सर्कुलेशन कम होने लगता है और हार्ट अटैक या दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना बढ़ने लगती है। दाल का सेवन शरीर मे इस प्रोटीन के स्तर को कम करता है। ऐसे में दाल फोलेट को कम करके रक्त के संचार को बेहतर बनाने में मदद करती है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करती है दाल (Pulses can Control cholesterol )

दाल को फाइबर का एक बहुत बेहतर सोर्स माना जाता है। यह बॉडी में ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने मे सहायक होता है। साथ ही दाल पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाता है और कब्ज, गैस जैसी पेट की जटिल समस्याओं को दूर रखने में सहायक होता है।

ग्लूटेन फ्री होती है दाल

आजकल बाजार में मिलने वाले ज्यादातर खाद्य पदार्थों में ग्लूटन भारी मात्रा में देखने को मिलता है। जबकि दाल पूरी तरह से ग्लूटेन फ्री होता है। जिसके कारण दाल के सेवन से सीलिएक बीमारियों से बचा जा सकता है।

संक्रमण से सुरक्षा करता है दाल

दाल को अपनी डाइट में नियमित रूप से शामिल करके आप संक्रमक रोगों से बच सकते हैं। दाल में आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे मिनरल्स प्रचुर मात्रा मे पाए जाते हैं। दाल मे पाए जाने वालेये मिनिरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाते हैं और संक्रामक रोगों से बचाने में मदद करते हैं।

शरीर मे खून बढ़ाने मे सहायक है दाल

दरअसल, दाल में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। अतः हर रोज एक कटोरी दाल खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। जिसके चलते दाल का सेवन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। GKN News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें। )

हमारी वेबसाईट : gknnews.inhttp://gknnews.in

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More