Saturday, June 22, 2024
HomeLife Styleआज का पंचांग, आज की तिथि का राहु काल 27 मई 2022,...

आज का पंचांग, आज की तिथि का राहु काल 27 मई 2022, Know Hindu Calendar Date Shubh Muhurat Today

Aaj Ka Panchang 27 May 2022 : 27 मई 2022 शुक्रवार का दिन विशेष है. पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है. जो मंगल ग्रह की ही राशि है. आज द्वादशी की तिथि है. आज ही अपरा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. आज लक्ष्मी जी की पूजा का संयोग बना हुआ है. आज के दिन क्या है खास आइए जानते हैं आज का पंचांग-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) : 27 मई 2022 को जेठ यानि ज्येष्ठ मास की कृष्ण की द्वादशी की तिथि है. जिसका समापन प्रात: 11 बजकर 49 मिनट पर होने जा रहा है. आज ‘सौभाग्य’ योग का निर्माण हो रहा है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra) : 27 मई 2022 को पंचांग के अनुसार अश्विनी नक्षत्र है. इस नक्षत्र के स्वामी केतु ग्रह है. केतु को ज्योतिष शास्त्र में एक पाप ग्रह माना गया है. यह आकाश मंडल का प्रथम नक्षत्र भी है.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 27 मई 2022 शुक्रवार को राहुकाल प्रात: 10 बजकर 34 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

अपरा एकादशी व्रत का पारण 2022 (Apara Ekadashi 2022)
ज्येष्ठ मास में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. 27 मई 2022 को अपरा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. अपरा एकादशी व्रत पारण का शुभ समय 27 मई को सुबह 05 बजकर 25 मिनट से सुबह 08 बजकर 10 मिनट तक बना हुआ है.

27 मई 2022 पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 May 2022)

  • विक्रमी संवत्: 2079
  • मास पूर्णिमांत: ज्येष्ठ
  • पक्ष: कृष्ण
  • दिन: शुक्रवार
  • ऋतु: ग्रीष्म
  • तिथि: द्वादशी – 11:49:23 तक
  • नक्षत्र: अश्विनी – 26:26:42 तक
  • करण: तैतिल – 11:49:23 तक, गर – 24:26:58 तक
  • योग: सौभाग्य – 22:07:29 तक
  • सूर्योदय: 05:25:01 AM
  • सूर्यास्त: 19:11:31 PM
  • चन्द्रमा: मेष राशि
  • राहुकाल: 10:34:58 से 12:18:16 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
  • शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:50:43 से 12:45:49 तक
  • दिशा शूल: पश्चिम

अशुभ मुहूर्त का समय

  • दुष्टमुहूर्त: 08:10:19 से 09:05:25 तक, 12:45:49 से 13:40:55 तक
  • कुलिक: 08:10:19 से 09:05:25 तक
  • कंटक: 13:40:55 से 14:36:01 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम: 15:31:07 से 16:26:13 तक
  • यमघण्ट: 17:21:19 से 18:16:25 तक
  • यमगण्ड: 15:44:54 से 17:28:13 तक
  • गुलिक काल: 07:08:20 से 08:51:39 तक
  • Disclaimer : यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि GKN News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें.

    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Read More