Thursday, June 27, 2024
HomeLife StyleHappy Womens Day 2022 Quotes in Hindi Of 8th March

Happy Womens Day 2022 Quotes in Hindi Of 8th March

Happy Womens Day 2022 Quotes:

हर साल की तरह इस साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य हमारे समाज में महिलाओं को सशक्त करना और उनकी आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है.

वर्ष 2022 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है ‘एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता’.

कई देशों में आज भी लैंगिक समानता को लेकर काफी मतभेद है, कई देशों में आज भी महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार नहीं दिए गए हैं. ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य दुनियाभर में लैंगिक समानता का संदेश फैलाना है. इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को चिह्नित करना और एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में काम करना है जो सभी लैंगिक पूर्वाग्रहों, रूढ़ियों, लैंगिक समानता और भेदभाव से मुक्त हो.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हर कोई अपने जीवन की खास महिला को शुभकामना संदेश भेजते हैं. इसके साथ ही वह उन्हें स्पेशल भी फील करवाते हैं.

ऐसे मौके पर हम आपके लिए कुछ स्पेशल कोट्स लेकर आए हैं, जिसे आप अपने जीवन में खास स्थान रखने वाली महिला को भेज सकते हैं.

स्पेशल महिलाओं को भेजें खास संदेश

  • अहिंसा हमारे जीवन का धर्म है तो भविष्य नारी जाति के हाथ में है- महात्मा गांधी
  • दुनिया की तरक्की तब तक संभव नहीं जब तक कि महिलाओं की स्थिति नहीं सुधरती. एक डैने की मदद से कोई चिड़िया उड़ नहीं सकती- स्वामी विवेकानंद
  • मैं किसी समाज की प्रगति उस समाज में महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से आंकता हूं- बाबा साहेब भीम राव आम्बेडकर
  • महिलाओं को कमजोर मानना अपराध है, यह पुरुषों का महिलाओं के प्रति अन्याय है- महात्मा गांधी
  • भीड़ का अनुसरण करने वाली महिला भीड़ के दायरे से अधिक नहीं जा पाती. अपने विवेक से चलने वाली महिला जीवन में वह मुकाम पा लेती है जहां कोई नहीं पहुंच पाता- अल्बर्ट आइंस्टीन
  • पुरुष अपना भाग्य निर्माण नहीं करता. उसके जीवन में मौजूद औरत अपने गुणों से उसके लिए भाग्य का निर्माण करती है- कार्ल मार्क्स
  • हम प्राचीन भारत की नारियों को आदर्श मानकर ही नारी का उत्थान और सशक्तीकरण कर सकते हैं- स्वामी विवेकानंद
  • समाज को बदलने का सबसे तेज तरीका है दुनिया की महिलाओं को संगठित करना- चार्ल्स मलिक
  • महिलाओं के सशक्तीकरण से ज्यादा प्रभावी विकास का कोई साधन नहीं है- कोफी अन्नान
  • नारी पर ऐसा कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए जो पुरुषों पर ना लगाया गया हो- महात्मा गांधी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More