Thursday, June 27, 2024
HomeCricketIPL 2022 Latest News Hardik Pandya passes YO-YO test with FLYING colours

IPL 2022 Latest News Hardik Pandya passes YO-YO test with FLYING colours

IPL 2022 Latest News: IPL 2022 के शुरू होने से पहले Gujrat Titans (गुजरात टाइटंस) के लिए गुड न्यूज है। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ‘यो-यो टेस्ट’ (Yo-Yo test) पास कर लिया है और अब वह IPL के 15वें सीजन IPL 2022 में खेलने के लिए तैयार हैं।

हार्दिक का ‘यो-यो टेस्ट’ टेस्ट इसलिए अहम माना जा रहा था क्यों​कि बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था हार्दिक को फिनटेस टेस्ट पास करने के बाद ही आईपीएल 2022 में खेलने की अनुमति दी जाएगी। हार्दिक पिछले कुछ समय से गेंदबाजी भी नहीं कर रहे हैं और इसलिए उनके फिटनेस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे थे। लेकिन अब स्टार ऑलराउंडर ने फिटनेस टेस्ट पास करके सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक फिटनेस टेस्ट देने के लिए नेशनल क्रिकेट अकेडमी (NCA) गए थे, जहां उन्हें उनकी फिटनेस का टेस्ट लेने के लिए उन्हें 10 ओवर गेंदबाजी करने का टारगेट दिया था और अब उन्होंने Yo-Yo टेस्ट पास कर लिया है।

बीसीसीआई आईपीएल से पहले अपने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की फिटनेस की जांच कर रहा है। पांड्या का एनसीए में दो दिन के दौरान का प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के लिए भी अच्छा संकेत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More