Thursday, June 27, 2024
HomeCricketIPL जाने किस टीम का है, पलड़ा भारी मुंबई इंडियंस या दिल्ली...

IPL जाने किस टीम का है, पलड़ा भारी मुंबई इंडियंस या दिल्ली कैपिटल।

IPL का आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस जो कि 5 बार आईपीएल का सीरीज अपने नाम कर चुकी है, और दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल जोकि जीत की तलाश में हैं। दिल्ली कैपिटल की कप्तानी ऋषभ पंत ने संभाली है, तो वही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा जो कि मुंबई इंडियन को 5 बार आईपीएल का ट्रॉफी दिला चुके हैं हालाकि बात करें तो 2021 के आईपीएल में तो रोहित शर्मा की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और प्लेऑफ में भी क्वालीफाई नहीं कर सकी। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के बीच किसका पलड़ा भारी है, आइए हम इन आंकड़ों से समझते हैं।
कुछ इस तरह है दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस के बीच का आंकड़ा।:-
आईपीएल 2021 की बात करें तो दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए थे। जिन दो मैचों में ऋषभ पंत की टीम ने बाजी मारी, और रोहित शर्मा को हार का सामना करना पड़ा था। अगर हम आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों की बात करें तो, अभी तक 30 बार आमने सामने हुए हैं, जिसमें 16 मैचों में रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है। और 14 मैचों में ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल ने जीत अपने नाम किया है। इसके मुताबिक तो लगता है आज का मुकाबला भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More