Thursday, June 27, 2024
HomeCricketमहेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग के लिए क्यों है खास जानिए...

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग के लिए क्यों है खास जानिए पूरा रिपोर्ट

24 मार्च दिन गुरुवार को महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऐसा फैसला लिया जोकि पूरा क्रिकेट जगत को चौका के रख दिया। उन्होंने 26 मार्च से होने वाली आईपीएल की पहली मैच जोकि चेन्नई सुपर किंग और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाली है। उसमें कप्तानी नहीं करने का फैसला लिया और अपना भार रविंद्र जडेजा को पूरी तरह सौंप दिया। रविंद्र जडेजा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान में कप्तानी करते नजर आएंगे।
आगे हम आपको बता दें कि 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग ने आईपीएल 2022 के लिए महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन किया था। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग को 4 वार आईपीएल का विजय श्री दिलाचुके है। जहां तक धोनी की कप्तानी की बात करें तो 12 आईपीएल सीजन में 204 मैचों में कप्तानी की जिसमें 121 मैच चेन्नई सुपर किंग को जिताने में सफल रहे। और 82 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा । वहीं एक मैच का निर्णय नहीं हो पाया।


महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल इतिहास:-


आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे सफल कप्तान के रूप में धोनी ने बतौर कप्तानी 204 मैच की 178 पारी में 4456 रन बनाए हैं। इसमें धोनी ने 22 अर्धशतक भी शामिल है। जिसमें 84 रन का नवाद उनका सर्वोच्च स्कोर भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More